भिलाई से चंदन यादव हुआ निर्विरोध निर्वाचित
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई नगर निगम के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हरकतों के कारणा कांग्रेस की किरकिरी हो गई। नाम वापसी के अंतिम समय में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नाम वापस ले लिया और भाजपा में प्रवेश हो गया। इसी प्रकार गत दिवस दुर्ग में वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह के निर्विरोध चुने जाने के बाद नगर निगम भिलाई के वार्ड 35 में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध चुन लिए गए।
ज्ञातव्य हो कि जाति प्रमाण पत्र के मामले में भिलाई निगम वार्ड 24 व 35 के पार्षद इंजीनियर सलमान को बर्खास्त कर दिया गया था। इन दोनों वार्डों में चुनाव की घोषणा की गई। दुर्ग निगम के साथ ही यहां भी मतदान होना है। यहां से भाजपा ने चंदन यादव को टिकट दिया और वहीं कांग्रेस ने मनोज सिन्हा को मैदान में उतारा। 31 जनवरी को नाम वापसी का आखिरी दिन था।
भिलाई निगम के वार्ड 35 से कांग्रेस प्रत्याशी ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया। मनोज सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश कर लिया और चंदन यादव के समर्थन में नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव की जीत तय हो गई।
एक दिन पूव ही दुर्ग नगर निगम वार्ड नंबर 21- कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नामांकन वापस लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह बिना वोटिंग ही जीत गईं। इस वार्ड से भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था।

