खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। लक्की ड्रा में कार जीतने का झांसा देकर शातिर ठगों ने नेहरू नगर के एक वृद्ध व्यक्ति से 96 हजार रूपये की ठगी कर लिये। इस बजुर्ग से रजिस्ट्रेशन और अन्य खर्च के नाम पर अलग अलग किश्तों में उनको अपने खातें में रूपये ट्रांस्र्फर करवा लिये। 96 हजार जाने के बाद बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ और इसके बाद बुजुर्ग ने और रुपए भेजने की जगह थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में सुपेला पुलिस ने अज्ञात के मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठगी यह घटना ब्लाक 49 प्लाट-4 नेहरू नगर वेस्ट केएम गिरधर ( 77) के साथ हुई। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में केएम गिरधर ने बताया कि 15 जनवरी 2025 की शाम लगभग 5 बजे मोबाइल नंबर 8016564640 से उनके मोबाइल पर काल आया। कॉलर ने बोला की आपने आयुर्वेद से 4090 रुपए की दवाई खरीदी थी। इसकी लक्की ड्रा में आपने टाटा कार जीता है। कॉलर ने कार की कीमत 6 लाख 90,000 रुपए बताई। कॉलर दिल्ली से कॉल करना बताया और यह भी पूछा की कार चाहिए या कैश।
इस पर केएम गिरधर ने कॉलर को कहा कि वह भिलाई में रहता है इसलिए उसे नगदी दे दिया जाए। इसके बाद कॉलर ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पहले 6900 रुपए मांगे। बुजुर्ग ने यह रुपए यूपीआई से भेज दिए। इसके बाद अलग अलग किश्तों में कॉलर ने क्रमश: 27600 रुपए, 43056 रुपए और 18500 रुपए जमा कराए। इतना होने के बाद बुजुर्ग से और रुपए भेजने की डिमांड की गई तो उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल इस मामले में सुपेला पुलिस जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

