नई दिल्ली। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम घोषित कर दी है। टीम में बाबर आजम के साथ-साथ मोहम्मद रिजवान भी शामिल है। रिजवान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे। दिग्गज खिलाड़ी फखर जमान भी टीम का हिस्सा हैं। सलमान अली आगा और उस्मान खान को भी मौका दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार शाम टीम की घोषणा की। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीता था। अब टीम एक बार फिर से जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान ही कर रहा है। वहीं भारतीय टीम अपने सभी मैच यूएई के दुबई में खेलेगी।
बाबर के साथ-साथ फखर भी टीम का हिस्सा –
पाकिस्तान की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम और फखर जमान टीम का हिस्सा हैं। फखर जमान पाकिस्तान के लिए 82 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 3492 रन बनाए हैं। वे दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। कामरान गुलाम और सऊद शकील को भी टीम में जगह मिली है। फहीम अशरफ भी पाक टीम का हिस्सा हैं।
पाकिस्तान का घातक बॉलिंग अटैक –
पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक काफी घातक है। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह टीम का हिस्सा हैं। शाहीन की बात करें तो वे 59 वनडे मैचों में 119 विकेट झटक चुके हैं। इनके साथ-साथ हारिस रऊफ और मोहम्मद हसनैन को भी जगह मिली है। स्पिनर अबरार अहमद भी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम : मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज के मुकाबले –
19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

