खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांकेर जिले में आगामी 1 से 7 फरवरी तक शिव महापुराण की भव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्वविख्यात अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को मोहित करेंगे। पंडित मिश्रा जी के आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेता नमन सेन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी, जो अपनी प्रेरणादायक और आध्यात्मिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध हैं, कांकेर में 7 दिनों तक शिव महापुराण की कथा करेंगे। श्रद्धालुओं को शिवजी की महिमा और उनके महत्व से परिचित कराएंगे।
यह आयोजन जिले में भव्य रूप से किया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं को शिव महिमा की गूढ़ता और जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों का ज्ञान मिलेगा। भाजपा नेता नमन सेन ने इस अवसर पर कहा, “हम गर्वित हैं कि पंडित प्रदीप मिश्रा जी कांकेर में अपनी कथा से लोगों को धर्म और भक्ति के मार्ग पर प्रेरित करेंगे। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।
पंडित मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा ने कांकेर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया है, और अब श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

