खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में की राजधानी रायपुर समेत कई बड़े शहरों में IT ने शिकंजा कसा है। दूसरे दिन भी IT राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई कर रही है। रायपुर के सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड के ज्यादातर ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। ग्रुप से जुड़े कुछ कमीशन एजेंट्स के कार्रवाई खत्म हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेड की कार्रवाई 3 से 4 दिन तक चलने की संभावना है। रायपुर में ग्रुप समेत उनसे जुड़े लोगों के करीब 22 से ज्यादा ठिकानों पर बुधवार सुबह से रेड जारी है। इस दौरान करीब 30 से ज्यादा बैंक खाते और लगभग 12 लॉकर मिले हैं। राष्ट्रीकृत बैंकों के खातों में करोड़ों रुपये जमा होने की खबर भी सामने आई है।
IT की टीम ने छत्तीसगढ़ समेत आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र स्थित ठिकानों पर IT की दबिश दी है। वहीं IT टीम आज बैंक खातों और लॉकरों की बैंक जाकर जांच कर सकती है। आयकर विभाग ने ग्रुप के सभी बैंक खातों और लॉकर्स पर प्रोहबैटरी ऑर्डर (PO) लगाया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

