नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले पूरे हो चुके हैं। तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडिमय में खेला गया था। अब चौथा टी20 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया पुणे पहुंच गई है, जिसकी जानकारी बीसीसीआई के जरिए साझा की गई।
पुणे टी20 कल यानी 31 जनवरी, शुक्रवार को खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बज से होगी, जबकि टॉस साढ़े छह बजे से होगा। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया के जरिए खिलाड़ियों के पुणे पहुंचने की तमाम तस्वीरें साझा कीं।
बता दें कि तीन मुकाबलों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में पुणे में खेले जाने वाले चौथे टी20 में जीत हासिल कर टीम इंडिया अजेय बढ़त हासिल कर सकती है। वहीं इंग्लैंड टीम चौथा मुकाबला जीतकर एक बार फिर खुद को सीरीज में बरकरार रखना चाहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुणे टी20 का नतीजा क्या निकलता है।
सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत अपने नाम की थी। फिर राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 में मेन इन ब्लू ने 2 विकेट से दर्ज की। इसके बाद तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने 26 रनों से जीत अपने खाते में डालकर खुद को सीरीज में बनाए रखा।
तीसरे टी20 में हुई मोहम्मद शमी की वापसी
गौरतलब है कि राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हुई। इंजरी से वापस लौटे शमी ने करीब 14 महीने बाद टीम इंडिया के लिए मुकाबला खेला। वापसी करने बाद शमी ने अपने पहले मुकाबले 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 25 रन खर्चे। हालांकि शमी को कोई विकेट नहीं मिल सका।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह , शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा।
Trending
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

