खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रदेश के छात्रों के लिए एक और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रहा है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र चुनावी ड्यूटी के कारण प्रभावित हो सकते हैं, खासकर जब शिक्षकों की ड्यूटी चुनावों में लगाई जाएगी।
इसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 30 जनवरी को स्कूल शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में शुरू होगी, जिसमें सीजी बोर्ड की आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनावी ड्यूटी के बावजूद छात्रों की पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी सुचारू रूप से जारी रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में अन्य कार्यों को निपटाएंगे और फिर शाम 5:20 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

