नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी। तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। यहां तक कि रिलीज के 50 दिन बाद भी ‘पुष्पा 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये कई नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन कर रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 53वें दिन कितनी कमाई की है?
‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 53वें दिन कितना किय़ा कलेक्शन?
सुकुमार निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा 2’ को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए लगभग दो महीने हो गए हैं। इस दौरान इस फिल्म की रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस रही है। देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी पुष्पा 2 ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और कई नए बेंचमार्क भी सेट किए हैं। अब ये फिल्म रिलीज के आठवें हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ‘पुष्पा 2’ लाखों में कमाई कर रही थी लेकिन 53वें दिन एक बार फिर इसकी कमाई में उछाला आया और इसने करोड़ों में कलेक्शन किया।
‘पुष्पा 2’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ की कमाई की थी।
दूसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ ने 264.8 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।
तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ की कमाई 129.5 करोड़ रुपये रही।
चौथे हफ्ते में अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 69.65 करोड़ का कारोबार किया।
पांचवें हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ का कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये रहा।
छठे हफ्ते में फिल्म ने 9.7 करोड़ का कारोबार किया।
सातवें हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ की कमाई 5.85 करोड़ रुपये रही।
वहीं 51वें दिन फिल्म ने 30 लाख और 52वें दिन 45 लाख का कारोबार किया।
अब फिल्म की रिलीज के 53वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 53वें दिन 1 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘पुष्पा 2’ की 53 दिनों की कुल कमाई अब 1232.30 करोड़ रुपये हो गई है।
‘पुष्पा 2’ क्या 1250 करोड़ का आंकड़ा कर पाएगी पार?
‘पुष्पा 2’ ने वाकई कमाल कर दिखाया है फिल्म ने 1230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। दिलचस्प बात ये है कि कई नई रिलीज फिल्में गेम चेंजर, इमरजेंसी, आजाद, फतेह और अब स्काई फोर्स के आगे भी पुष्पा 2 झुकने को तैयार नहीं है। हालांकि फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है बावजूद इसके ये अपने कुल कलेक्शन में हर दिन इजाफा कर रही है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या ‘पुष्पा 2’ 1250 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। हालांकि ये मील का पत्थर पार करना इतना आसन नहीं है।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

