नई दिल्ली। आंवला औषधि गुणों से भरपूर पेड़ होता है। इसके फल बेहद लाभकारी और गुणकारी होते हैं। आंवले के एक नहीं बल्कि तमाम व्यंजन बनाए जाते हैं। इसके व्यंजन न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं। बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
बलिया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के 7 साल अनुभवी (MD और पीएचडी इन मेडिसिन) चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा कि आंवले को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाकर पानी पीने पर पानी भी स्वादिष्ट हो जाता है। इसका सेवन करने से शरीर की सुंदरता बढ़ती है।
आंवला पेट के लिए तो एकदम रामबाण है। इसका सेवन करने से पेट की कई बीमारियां दूर होती हैं। आंवले में विटामिन सी, फाइबर तथा एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम पोषक पाए जाते हैं। यह न केवल पाचन क्रिया को बेहतर बना देता है बल्कि कब्ज़, गैस, अपच, और एसिडिटी जैसे कई रोगों से मुक्ति भी दिला सकता है।
आंवला खाने या इसके पाउडर में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा एकदम जवान दिखती है। इसे लगाकर 15 मिनट के बाद धो लें। आंवले के उपयोग से कोलेजन, मुंहासे, दाग धब्बे, झुर्रियां और त्वचा की अनेकों समस्याओं से छुटकारा मिलती है। यह हर तरह से लाभकारी है।
खास तौर से सुबह खाली पेट आंवला खाने से आंखों की रोशनी, हृदय रोग, लिवर रोग, गैस्ट्रिक, बुखार, इंफ़्लेमेशन, एसिडिटी, रक्त विकार, कब्ज़, मूत्र विकार, दस्त, मधुमेह, जलन, एनीमिया, रक्तपित्त, बवासीर, सांसों की बीमारी, खांसी और श्वास से जुड़ी कई बीमारियों में बेहद लाभकारी है।
आंवले को कई तरह से खाया जा सकता है। इसे टुकड़ों में काटकर नमक या शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आंवले का जूस, पाउडर या चूर्ण पानी में घोलकर पी सकते हैं। शुगर के मरीज न हों तो इसका मुरब्बा खा सकते हैं। इसका अचार या कैंडी खा सकते हैं। यहां तक कि आंवले का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते है।
जिन लोगों को आंवले से एलर्जी हो वह इसका सेवन न करें। जिन्हें सर्जरी करानी हो वो भी इसको न खाए। आंवले को अधिक न खाए मात्रावध ही उपयोग करें। अगर आपको कोई पुरानी बीमारी हो तो आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही आंवले का सेवन करें, ताकि बेहतरीन फायदा मिल सके।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

