खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने नारायणपुर के धौड़ाई के पास पर्चा फेंककर पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों सरपंच हरिराम मांझी, नारायण नाग, तिलक बेलसरिया, परिवहन संघ अध्यक्ष शरद और रामेश्वर बघेल के लिए मौत का फरमान जारी किया है। नक्सलियाें ने आरोप लगाते हुए आज शुक्रवार काे जारी पर्चे में त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करते हु कहा गया है कि उक्त सभी 6 लोग आमदाई माइंस की दलाली और पुलिस कैंप का समर्थन कर रहे हैं। कब तक गांव के बाहर रहोगे। इन्हें जनअदालत में मौत की सजा दी जाएगी। सागर साहू के जैसे इनको भी मौत दी सजा दी जाएगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों के इस धमकी भरे पर्चे के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस पर्चे की जांच कर रही है।
उल्लेखनिय है कि नक्सलियों ने इससे पहले भी वैद्यराज हेमचंद काे धमकी दे चुके हैं। वहीं कुछ महीने पहले ही पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी के भतीजे की नक्सलियाें ने हत्या कर दी थी। वहीं वर्तमान में सुरक्षा की दृष्टिकाेंण से हेमचंद मांझी नारायणपुर जिला मुख्यालय में रहते हैं। इन्हें पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित की थीं।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

