खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज बेमेतरा जिले के बेसिक स्कूल मैदान में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा द्वारा पूर्ण ड्रेस रिहर्सल के उपरांत अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने की शपथ दिलाई गई।
कलेक्टर सहित अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने शपथ लिया कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव आवश्यक हैं, और इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान चुनावी प्रक्रियाओं और तैयारियों की समीक्षा भी की गई, जिससे आगामी चुनावों में किसी प्रकार की चुनौती का सामना न करना पड़े।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

