नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर राशिद खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। राशिद ने काबुल में शादी कर कई लोगों को हैरान कर दिया। राशिद ने चुप-चाप तरीके से निकाह किया। सोशल मीडिया पर जब राशिद की शादी की फोटोज आईं तब लोगों को इसके बारे में पता चला।
जैसे ही राशिद की शादी की तस्वीरें सामने आईं, आते ही ये फोटोज वायरल हो गईं और सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।
काबुल में जो शादी हुई वो अकेले राशिद की नहीं हुई। उनके दो भाईयों भी इसी दिन शादी की। यानी एक ही दिन तीनों भाईयों ने निकाह किया। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटरों ने इस फंक्शन में हिस्सा लिया जिसमें मोहम्मद नबी भी शामिल थे। राशिद ने काबुल के इंपीरियल कॉन्टिनेंटल होटल में शादी की। इस होटल के बाहर कुछ लोग बंदूकों में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में इस समय तालिबान का राज है। हालांकि, जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें राशिद की पत्नी दिखाई नहीं दे रही हैं और न ही उनके बारे में कोई जानकारी है।
राशिद की शादी की इस समय किसी को उम्मीद नहीं थी। ऐसे में जब उनकी शादी की तस्वीरें आईं तो सभी को हैरानी हुई, लेकिन उनके चाहने वालों ने इस मिस्ट्री स्पिनर पर जमकर प्यार लुटाया और शादी की बधाइयां दीं।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

