खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जालमपुर तालाब के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वार्ड के एक मछुआरे ने सुबह तालाब के पास नवजात का शव देखा और तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं स्थानीय लोग घटना से गहरे आहत हैं। लोग इसे समाज के गिरते मानवीय मूल्यों की ओर इशारा कर रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह शव तालाब के पास कैसे पहुंचा या इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना और स्थानीय लोगों से पूछताछ करना शामिल है। इस घटना ने समाज के संवेदनहीनता और नवजात बच्चों के प्रति क्रूरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

