खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने जनदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत ग्राम बिदबिदा की मृतक श्रीमति मंदाकिनी के आश्रित को 02 लाख रूपए का चेक सौपा। उन्होंने बैंक के संवेदनशील पहल की सराहना की और इसी तरह योजना के तहत् अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मृतक के पति दुर्योधन ने बताया कि उनकी पत्नी के द्वारा योजना के तहत् प्रतिवर्ष 436 रूपए बैक खाता से कटाया जाता था। गत दिवस उनकी पत्नी का निधन हो जाने पर उन्हें यह चेक मिला है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने पर जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। यह एक साल का बीमा कवर है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है। यह योजना बैंकों, डाकघरों और जीवन बीमा कंपनियों के माध्यम से संचालित की जाती है। 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी व्यक्ति, जो बैंकों एवं डाकघरों के खाताधारक हैं, वे इसमें शामिल होने के हकदार हैं। योजना के तहत प्रत्येंक ग्राहकों को प्रति वर्ष 436 रूपये प्रीमियम देना होता है। इसी तरह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत धारक को 02 लाख रुपये का दुर्घटना जीवन बीमा दिया जाता है। साथ ही आंशिक दुर्घटना पर एक लाख का बीमा दिया जाता। इस बीमा राशि के लिए धारक को केवल 20 रुपये प्रति वर्ष बैंक में जमा करना होता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

