नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की टी20 टीम इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि मोहम्मद शमी एक साल से भी ज्यादा समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे होंगे। उनके अलावा संजू सैमसन और तिलक वर्मा पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी, जो पिछले मैचों में शतकों की बरसात करते आए हैं। खैर इससे पहले पहला टी20 मैच शुरू हो, आइए जान लेते हैं कि कोलकाता का मौसम 22 जनवरी, बुधवार को कैसा रहने वाला है?
22 जनवरी, बुधवार को भारत और इंग्लैंड के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार को उच्चतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन आसमान में धूप निकली रहेगी, जिससे मैच में कोई बाधा आने की उम्मीद ना के बराबर रहेगी। हालांकि ठंड के मौसम में शाम के समय ड्यू काफी अहम रोल अदा कर सकती है। ड्यू के चलते मैच का परिणाम दोनों कप्तानों की गेंदबाजी रणनीति पर भी निर्भर करेगा।
बता दें कि ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुरूप होती है, इसलिए भारत और इंग्लैंड का पहला मैच हाई-स्कोरिंग साबित हो सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 13 बार टीम इंडिया विजयी रही है और 11 बार इंग्लैंड ने जीती है। यह भी एक गौर करने वाला तथ्य है कि 2014 के बाद इंग्लैंड कभी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीत सका है। इंग्लैंड टीम पहले टी20 मैच के लिए पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर चुकी है।
पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (क्त्पान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

