नई दिल्ली। कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट कई बार टाली गई। तमाम विवादों से घिरी ये फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस पॉलिटिकल ड्रामा का क्लैश राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म आजाद से हुआ है। हालांकि आजाद के मुकाबले इमरजेंसी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए यहां जानते हैं ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘इमरजेंसी’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई ?
‘इमरजेंसी’ को कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में उन्होंने लीड किरदार भी निभाया है। ये पॉलिटिकल ड्रामा पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर बेस्ड है। ‘इमरजेंसी’ में कंगना ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। वहीं फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी सहित कई अन्य कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। ‘इमरजेंसी’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसने राशा थड़ानी और अमन देवगन की आजाद को धो दिया है।
‘इमरजेंसी’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने 2.5 करोड़ से खाता खोला था।
दूसरे दिन फिल्म ने 44 फीसदी की तेजी के साथ 3.6 करोड़ का कारोबार किया।
वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘इमरजेंसी’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 10.45 करोड़ रुपये हो गई है।
‘इमरजेंसी’ कंगना की पिछली रिलीज फिल्मो से कर रही अच्छा परफॉर्म
‘इमरजेंसी’ ने तीन दिन में 10 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। कंगना की ये पॉलिटकल ड्रामा उनकी पिछली तीन फिल्मो के लाइफटाइम कलेक्शन से कई गुना ज्यादा कमा चुकी है। बता दें कि कंगना की 2023 में आई तेजस का लाइफटाइम कलेक्शन 4.14 करोड़ रहा था। वहीं 2022 में आई धाकड़ की लाइफटाइम कमाई 2.58 करोड़ रहा था। जबकि 2021 में आई थलाइवी का लाइफटाइम कलेक्शन महज 1.46 करोड रहा था। ऐसे में ‘इमरजेंसी’ एक्ट्रेस की पिछली तीन फिल्मों के मुकाबले काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि मंडे टेस्ट में ‘इमरजेंसी’ पास होती है या फेल?
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

