खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महारानी अस्पताल परिसर स्थित शहीद गुंडाधुर सभागार में आज शुक्रवार को सघन फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बस्तर जिले के सभी बीएमओ, बीपीएम और शिक्षा विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के संबंधित अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, सेक्टर प्रभारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। कार्यशाला में मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार बसंत पंडा द्वारा जिले में फाइलेरिया की स्थिति के बारे में पीपीटी के माध्यम से सभी प्रतिभागी अधिकारी-कर्मचारियों को अवगत कराया गया और एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया रोधी गोली को खिलाने के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।
बैठक में प्रभारी मलेरिया अधिकारी डॉ. सीआर मैत्री ने बताया कि बस्तर जिले के तीन विकासखण्ड तोकापाल, बस्तर और बकावंड में औसत से अधिक फाइलेरिया पीड़ित पाए जाने के कारण उक्त ब्लॉकों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. मनोज कुमार के द्वारा फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए फाइलेरिया से होने वाली हानि और उसके लक्षण तथा उपचार के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। साथ ही सघन फाईलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाए जाने पर जोर दिया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद एवं अन्य चिकित्सक और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

