खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना के अंतर्गत पुतकेल के जंगल में आज गुरूवार सुबह हुए प्रेसर आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ के दाे जवान मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक गंभीर रूप से घायल हाे गये हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है, लेकिन राहत की बात है कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर अईईडी के विस्फाेट होने से घायल हो गए। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है, जहां देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
उल्लेखनिय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में वर्ष 2025 शुरू होते ही नक्सलियाें द्वारा लगाये गये आईईडी विस्फाेट की वारदत लगातार सामने आ रही है। 13 जनवारी को सुकमा में एक 10 साल की बच्ची आईईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे पहले 11 जनवरी को बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे एक जवान गंभीर घायल हो गया, जिसे एयर एंबुलेंस से जवान को रायपुर उपचार के लिए भेजा गया था।
वर्ष 2025 में बस्तर संभाग में आईईडी विस्फोट एवं आईईडी बरामद हाेने की घटनाओं की श्रृखला में – 1 जनवरी काे सुरक्षा कर्मियों ने बीजापुर जिले के विभिन्न स्थानों से नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 168वीं बटालियन की एक टीम और पुलिस ने रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) अभ्यास के दौरान बासागुड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत तिमापुर में एक मंदिर के पास सड़क के नीचे रखे गए आठ आईईडी बरामद किए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 1 किलोग्राम था। 6 जनवरी काे बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी विस्फोटक कर उड़ा दिया, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान और एक नागरिक चालक की मौत हो गई। 6 जनवरी काे ही सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लगभग 20-22 किलोग्राम वजनी एक आईईडी बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया। इससे करीब सात घंटे पहले नक्सलियों ने जिले में 50 किमी दूर एक सुरक्षा वाहन को तीन गुना अधिक मात्रा में विस्फोटक के साथ उड़ा दिया था। 7 जनवरी काे बीजापुर में एक विस्फोट में आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक चालक के मारे जाने के एक दिन बाद, सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो काआईईडी बरामद किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस की एक टीम को कोंटा-गोलापल्ली रोड पर बेलपोचा गांव के पास आईईडी मिला। 9 जनवरी काे सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद किए। आवापल्ली पुलिस थाना की सीमा में मुरदंडा ट्रैक से आईईडी का पता तब चला, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 229वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) और डिमाइनिंग ड्यूटी पर थी। 11 जनवरी काे छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी बरामद किए गए। 12 जनवरी काे बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जांगला के पास जैगुर गांव के जंगल में शाम पांच बजे जब जिला रिजर्व गार्ड और कुटरू पुलिस स्टेशन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे, तब आईईडी विस्फाेट की चपेट में आ गए थे। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में वर्ष 2025 शुरू होते ही लगभग राेजाना आईईडी विस्फोट एवं आईईडी बरामद हाेने की घटना मिल रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

