खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। नक्सली संगठन के कृषि विभाग की सदस्य और एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ललिता उर्फ हाड़ो बघेल ने आज मंगलवार काे कोंडागांव एसपी अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित महिला नक्सली ललिता उर्फ हाड़ो बघेल 2005 से 2016 तक जनमिलिशिया सदस्य और 2016 से 2024 तक आमदई एलओएस पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय थी।
इस दौरान वह कोंडागांव, बस्तर और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई कई मुठभेड़ों में शामिल रही। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत ललिता को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। विदित हाे कि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में भय व्याप्त है, जिसके चलते कई नक्सली संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित गांवों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाते हुए बैनर, पोस्टर के माध्यम से आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति की जानकारी दी जा रही है। इसका सकारात्मक असर दिखने लगा है, और नक्सली स्वेच्छा से आगे आकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

