खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के मिनी स्टेडियम में आयोजित लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को छेर-छेरा पर्व बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसीत और विकासशील बनाने में सभी सहयोग करें। जिले को 205 करोड़ से अधिक राशि के 137 विकास कार्यों का सौगात दिए गये हैं।
आज सुकमा जिले को जलप्रदाय योजना के तहत हर घर पेयजल, खेल अधोसंरचना हेतु स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सड़को के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उन्हाेने कहा कि संवेदनशील जिलों में सरकार और सुरक्षा बलों के जवान, नक्सलवाद से लड़ रहे है। केंद्रीय गृहमंत्री के पहल पर देश को माओवाद खत्म करने के लिए सरकार काम कर रही है, मार्च 2026 तक नक्सलवाद काे पूरी तरह से खत्म करेंगे। बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने में सरकार सफल होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हाल ही बीजापुर के शहीद हुए जवानों को श्रध्दांजलि दी ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव से ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा कैम्प को बढ़ाया जा रहा है, इन सुरक्षा कैम्पाें को सुविधा केंद्र भी कहा जाता है। कैम्प के समीप स्थित सभी गांव को सरकार ने नियद नेल्लानार योजना के तहत सभी ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा हैं। इन गांवों में सड़क, विद्युत, राशन कार्ड, टीवी टावर, मोबाइल टावर, पेयजल की सुविधा दी जा रही है। जैसे अभी पूवर्ती में 78 वर्ष बाद लोंगो ने टीवी देखा, सालातोंग में पहली बार बिजली पहुंची है। अंदरूनी इलाकों में हक्कुम मेल बस सेवा चलाई जा रही है, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सराहनीय नवाचार किया गया है, इसके लिए जिला प्रशासन को बधाई।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

