नई दिल्ली। आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। टूर्नामेंट का शेड्यूल बदल दिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन पहले 14 मार्च को शुरू होने वाला था। लेकिन अब इसका 21 मार्च से आगाज होगा। इसके साथ ही फाइनल मैच की तारीख और वेन्यू को लेकर भी अपडेट मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पर जानकारी दी है।
स्पोर्ट्स स्टार की एक खबर के मुताबिक आईपीएल 2025 का पहला मैच 21 मार्च को खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पहले 14 मार्च को शुरू होने वाला था। लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम को बड़ा मौका मिलने वाला है। यहां पहले दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव गांधी ने खुद आईपीएल पर अपडेट दिया।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा फाइनल –
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 में चैंपियन बनी थी। लिहाजा इस बार का फाइनल मैच ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा। इसके साथ ही प्लेऑफ मैच भी खेला यहीं खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसको लेकर आगे भी जल्द मीटिंग करेगा।
WPL 2025 को लेकर भी मिला बड़ा अपडेट –
रिपोर्ट्स के मुताबिक वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 को लेकर अहम फैसला होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट के लिए चार वेन्यू चुने जाएंगे। डब्ल्यूपीएल के मैच चार शहरों में खेले जाएंगे। इसमें मुंबई, लखनऊ, बैंगलोर और वडोदरा शामिल है। हालांकि अब तक टूर्नामेंट की तारीख को लेकर अपडेट नहीं मिला है।
IPL के पिछले सीजन का क्या रहा था रिजल्ट –
आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। केकेआर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 8 विकेट से जीत लिया था। अगर टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो केकेआर टॉप पर रही थी। उसने कुल 14 मैच खेले थे। इस दौरान 9 मैच जीते थे और 3 में हार का सामना किया था। जबकि हैदराबाद ने 14 में से 8 मैच जीते थे।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

