खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अन्तर्गत मेटापाल से गश्त सर्चिंग कर वापस लाैट रहे सुरक्षाबलाें के जवानाें ने गंगालूर एवं बद्देपारा के मध्य कुछ संदिग्ध व्यक्ति मार्ग पर दिखे, जो सुरक्षाबलाें को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे।
संयुक्त सुरक्षाबलाें द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया, पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. सुक्कु अवलम (जनमिलिशिया सदस्य) पिता मंगल अवलम निवासी पीड़िया गोटटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 2. बदरू अवलम (जनमिलिशिया सदस्य) पिता पोदिया अवलम निवासी पीड़िया गोटटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 3. उरसा मंगू ऊर्फ मंगरा (जनमिलिशिया सदस्य) पिता बुधु उरसा निवासी पीड़िया गोटटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर का हाेना बताया। पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी में 1 नग टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बिजली का तार एवं बैटरी बरामद किया गया। जो गंगालूर- बददेपारा के मध्य रोड पर गडढा कर आईईडी प्लांट करने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार नक्सलियाें के विरूद्ध कार्यवाही करते हुऐ बरामद विस्फाेटक सामग्री काे अपने कब्जे में लेकर थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त आज रविवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

