खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। आज शुक्रवार को पुलिस ने उनकी पहचान जारी करते हुए प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की शिनाख्तगी पीपीसीएम प्लाटून नंबर 30 के डिप्टी कमांडर कोरसा महेश, मांडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पश्चिम बस्तर, अलवम भीमा एसीएम जोनागुडा के रूप में हुई है। बताया कि उन तीनों पर कुल 18 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से 2 नग बीजीएल लांचर, 1 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में मारे गये तीन नक्स्लियों पर कुल 18 लाख का ईनाम घोषित था। गुरुवार को सुकमा और बीजापुर की सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में महेश कोरसा भी मारा गया है। वह दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन नम्बर एक का आईईडी विस्फाेट का विशेषज्ञ था। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली महेश कोरसा वर्ष 2023 में बेदरे और वर्ष 2024 में जगरगुण्ड़ा क्षेत्र में हुई घटनाओं का भी मास्टर माइंड रहा है।
मारे गये हार्डकोर नक्सली डिप्टी कमाण्डर, पूर्व में पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का सक्रिय सदस्य कोरसा महेश आईईडी विस्फाेट का विशेषज्ञ था, जो जिले के महत्वपूर्ण कई नक्सली वारदाताें में शामिल रहा प्रमुख घटना इस प्रकार से हैः- 17 दिसंबर 2023 में जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैम्प बेदरे के नजदीक सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की हत्या की घटना। 23 जून 2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत सिलगेर-टेकलगुड़ेम के मध्य तिमापुरम के पास सीआरपीएफ के ट्रक वाहन को आईईडी ब्लास्ट 02 सीआपीएफ के जवान की मृत्यु। 03 नवंबर 2024 को जगरगुण्डा के साप्तहिक बाजार में 2 पुलिसकर्मी पर जान लेवा हमला कर हथियार लूटने की घटना। 28 दिसंबर 2024 को थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत गोरगुण्डा एवं पोलमपल्ली के पास सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट करने में मास्टर माईड था।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 6 दिनों में कुल 8 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये, नक्सलियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

