खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छग. शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के फलस्वरूप मध्यप्रदेश के गोंदिया डिवीजन में नक्सली संगठन में सक्रिय 13 लाख रूपये के ईनामी नक्स्लियाें सहित कुल 13 नक्सलियों 1. मुन्ना ककेम पिता सुकलू ककेम निवासी कोरसा गुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम – एसीएम/एओबी अन्तर्गत कटाम एरिया कमेटी सदस्य, ईनाम 5 लाख रूपये, संगठन में वर्ष 2012 से सक्रिय 2. सुखराम हेमला पिता पाण्डू हेमला निवासी काकेकोरमा राजापारा थाना बीजापुर, पदनाम – पीपीसीएम प्लाटून नम्बर 10 सेक्शन “ए” कमाण्डर , ईनाम 5लाख रूपये, संगठन में वर्ष 2003 से सक्रिय 3. देवे मड़कम ऊर्फ चांदनी पति नंदू अवलम ऊर्फ दुर्गेश निवासी फूलनपाड़ गोलापारा थाना चिन्तलनार सुकमा, पदनाम -गोंदिया डिवीजन अन्तर्गत मलाजखण्ड एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख रूपये, संगठन में वर्ष 2000 से सक्रिय थी । 4. नन्दू अवलम ऊर्फ दुर्गेश ऊर्फ कोटेश पिता बुदरू अवलम निवासी बेदरे रोडपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, गोंदिया डिवीजन में पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख रूपये, संगठन में वर्ष 2007 से सक्रिय था। 5. भीमा वेको पिता मंगडू वेको निवास काउरगुटटा जीरापारा थाना- पामेड़, बीजापुर, पदनाम – पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत पार्टी सदस्य, ईनाम 1लाख रूपये, संगठन में वर्ष 2015 से सक्रिय था । 6. बिच्चेम मुड़मा पिता भीमा मुड़मा निवासी कोण्डापल्ली तामोपारा थाना तर्रेम बीजापुर, पदनाम- कोण्डापल्ली आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष, संगठन में वर्ष 2007 से सक्रिय था l 7. लालू माड़वी ऊर्फ गोटा पिता कोसा माड़वी निवासी गुज्जाकोंटा स्कूलपारा थाना फरसेगढ़, बीजापुर, पदनाम – गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर, संगठन में वर्ष 2007 से सक्रिय था l 8. देवे मड़कम ऊर्फ जानकी पति मंगू कुरसम ऊर्फ पापन्ना निवासी मेटटागुड़ा पटेलपारा थाना पामेड़ बीजापुर, पदनाम- ग्राम मेटटागुड़ा संगम सदस्या, संगठन में वर्ष 2002 से सक्रिय थी। 9. समैया सुन्नम पिता लक्ष्मैया सुन्नम निवासी सेण्ड्राबोर एमपुरापारा थाना पामेड़, पदनाम- जारपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष, वर्ष 2006 से संगठन में सक्रिय था l10. भीमा नुपो पिता आयता नुपो निवासी काउरगुटटा मिसापारा थाना पामेड़ बीजापुर, पदनाम – कोमटपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कृषि शाखा अध्यक्ष, वर्ष 2003 से संगठन में सक्रिय था । 11. कोसा मड़कम पिता हिड़मा मड़कम निवासी काउरगुटटा गोल्लापारा थाना पामेड़, पदनाम- ग्राम काउरगुटटा भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर, वर्ष 2000 से संगठन में सक्रिय था । 12. बुधू मड़कम पिता हड़मा मड़कम निवासी काउरगुटटा जिला बीजापुर, पदनाम ग्राम कउरगुटटा संगम सदस्य, वर्ष 2006 से सक्रिय था l 13. पोज्जे नुपो पति जोगा नुपो निवासी काउरगुटटा जीरापारा थाना पामेड़ बीजापुर, पदनाम- कोमटपल्ली आरपीसी केएएमएस सदस्या, वर्ष 2000 से संगठन में सक्रिय थी l ने आज गुरूवार काे पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विजय कुमार पाण्डे, अति. पुलिस अधीक्षक ऑप्स मयंक गुर्जर, अति. पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैंडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार एवं उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25-25 हजार रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

