नई दिल्ली। साउथ के स्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का फैंस इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को शंकर शनमुगन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से राम चरण हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए राम चरण ने बहुत मेहनत की है। उनकी आखिरी फिल्म आरआरआर सुपरहिट साबित हुई थी तो राम चरण की इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदे हैं। गेम चेंजर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं तो उन्होंने अभी से एडवांस बुकिंग कर ली है।
गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिलीज से पहले ही इसने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है। ओपनिंग डे के लिए फिल्म के काफी टिकट्स बिक गए हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पहले वीकेंड पर भी शानदार कमाई कर लेगी।
एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गेम चेंजर के अब तक टोटल इंडिया में 325128 टिकट्स बिक चुके हैं। ये ओपनिंग डे के लिए बिके टिकट्स हैं। गेम चेंजर के 3 लाख से ज्यादा अब तक बिक चुके हैं। अभी रिलीज होने में 1 दिन बाकी है तो ये नंबर 5 लाख तक जा सकता है। इन टिकट्स से कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 17.03 करोड़ की कमाई की ली है। इसमें ब्लॉक टिकट्स भी शामिल हैं।
गेम चेंजर के सबसे ज्यादा टिकट्स तेलुगू में बिके हैं। तेलुगू में 263063 में 2D टिकट्स बिके हैं। सिर्फ तेलुगू भाषा से ही फिल्म ने करोड़ों में कलेक्शन कर लिया है। वहीं हिंदी भाषा में 2D में 35354 टिकट्स बिक गए हैं।
गेम चेंजर में राम चरण और कियारा के साथ एसजे सूर्या, दिल राजू, जयाराम भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। शंकर इंडियन 2 के फ्लॉप होने के बाद गेम चेंजर से वापसी कर रहे हैं। अब उनकी गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है उसके लिए रिलीज होने तक का इंतजार करना पड़ेगा।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

