नई दिल्ली। ठंड में लोगों को कोल्ड और खांसी की समस्या हो जाती है। कई बार तो दवाई खाने के बाद भी खांसी नहीं जाती। सुबह-शाम खांंसी से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर आप इससे निजात पा सकते हैं।
ठंड के मौसम में लोगों को कोल्ड और खांसी की शिकायत बढ़ जाती है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को नाक बंद होने से काफी परेशान होते हैं।
ऐसे मौसम में खुद को सुरक्षित कैसे रखें इसके साथ ही कौन से घरेलू उपाय है जिसे अपनाकर सर्दी ओर खांसी ठीक कर सकते हैं। इस बारे में सदर अस्पताल की आयुर्वेदिक डॉक्टर पूनम राय ने कहा कि ठंड में सर्दी खांसी आम बात है।
इसकी बड़ी वजह प्रतिरोधक क्षमता में कमी होना शामिल है। ऐसे में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इसमें एंटी बायोटिक गुण पाए जाते हैं। इससे सर्दी और खांसी ठीक करने में मदद मिलती है।
डॉ. राय ने कहा कि अदरक और शहद काफी लाभकारी होते हैं। ये एंटी बायोटिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी होते हैं। इनका सेवन करने से सर्दी और खांसी भाग जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुलेठी का काढ़ा पीना चाहिए। इसका लगातार सेवन करने से 1 हफ्ते में ही फर्क पता चल जाएगा। इससे गले की खराश भी ठीक होती है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

