खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम बोगर में नशे की हालत में युवक चंद्रकुमार नेताम उम्र 35 वर्ष ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। एक दिल दहला देने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर के एसडीओपी प्रशांत पैकरा और थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख के साथ पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रकुमार नेताम कोरर थाना क्षेत्र के बैजनपूरी का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीनों से अपने भाई के पास बोगर में रह रहा था। और पिछले पांच दिनों से घर से लापता हाे गया था। वहीं उसने अपने भाई के घर के सामने आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

