खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के -बेदरे मार्ग पर ग्राम अम्बेली में हुए आईईडी धमाके में आठ जवान बलिदान हो गए। इसके साथ ही एक सिविलियन वाहन चालाक भी शहीद हो गए।आज मंगलवार काे सीआरपीएफ के महानिदेशक वितुल कुमार, छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजीपी विवेकानंद, आईजी सीआरपीएफ राकेश अग्रवाल, बस्तर आईजी सुंदरराज पी. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है।
इस घटना के बाद सीआरपीएफ के महानिदेशक वितुल कुमार बीजापुर में हुए नक्सली हमले की समीक्षा करेंगे, साथ ही सुरक्क्षा शिविरों का भी दौरा कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने माैके पर यह आंकलन करते रहे कि कहां चूक हुई, कितने दूर तक वायर बिछाया गया था, सारी चीजों का जायजा लेते रहे।
इस दाैरान डीआईजी कमलोचन कश्यप, बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी माैजूद रहे। बता दें कि विस्फोट इतना भयानक था, कि शहीद जवानों के शव कई टुकड़ों में विभक्त हो गए थे, जबकि जवानों से भरी स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए और वाहन के कलपुर्जे करीब 40 फीट ऊपर उछलकर पेड़ पर जा लटके मिले।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

