नई दिल्ली। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। जिम्बाब्वे ने बुलावायो टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 205 रन बनाए। उसने 8 विकेट गंवा दिए हैं। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 73 रनों की जरूरत है। दूसरी ओर अफगानिस्तान को जीत के लिए 2 विकेट की जरूरत है। इस मुकाबले में राशिद खान ने कमाल कर दिया। उन्होंने 10 विकेट झटके हैं।
अफगानिस्तान टीम पहली पारी में 157 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। लेकिन उसने दूसरी पारी में दम दिखाया और 363 रन बनाए। इस दौरान रहमत शाह ने शतक जड़ा। उन्होंने 139 रन बनाए। रहमत ने 14 चौके भी लगाए। इस्मत आलम ने भी शतक लगाया। उन्होंने 101 रन बनाए। इनके साथ-साथ राशिद खान ने अफगानिस्तान के खिलाफ अहम भूमिका निभाई है। वे बतौर गेंदबाज अभी तक कमाल करते हुए दिखे हैं।
राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जिम्बाब्वे की पहली पारी के दौरान 4 विकेट झटके थे। राशिद ने 27।3 ओवरों में 94 रन दिए थे। जिम्बाब्वे टीम इस पारी में 243 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। राशिद ने जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में भी कमाल किया। उन्होंने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट ले लिए। इस तरह उनके 10 विकेट पूरे हुए।
अफगानिस्तान को जीत के लिए 2 विकेट लेने हैं। जिम्बाब्वे ने चौथे दिन तक दूसरी पारी में 205 रन बनाए थे। दूसरी ओर जिम्बाब्वे को जीत के लिए 73 रनों की जरूरत है। कप्तान क्रेग एर्विन अर्धशतक लगाकार नाबाद हैं। वे 53 रन बनाकर चुके हैं।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

