नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने को रिलीज हुए आज 32वां दिन हो चुका है और फिल्म ने फाइनली वो मुकाम पा लिया है जो इसके पहले कोई भी भारतीय फिल्म नहीं पा पाई।
5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2 ने वो कौन सा माइलस्टोन था, जिसे अल्लू अर्जुन की फिल्म ने आज पा लिया है। ये सब जानते हैं। साथ ही, जानते हैं कि फिल्म ने आज 32वें दिन 10:30 बजे तक कितनी कमाई कर ली है। और फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो चुका है।
पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पुष्पा 2 ने पेड प्रीव्यू से रिलीज के एक दिन पहले ही 10.65 करोड़ कमाए थे। इसके बाद फिल्म की हर दिन की कमाई आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं। बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज की कमाई से जुड़े आंकड़े अभी शुरुआती हैं। फाइनल आंकड़े आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।
पुष्पा 2 बनी 1200 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म
पुष्पा 2 ने आज 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही नए क्लब की इंडिया में शुरुआत हो चुकी है। ये एक ऐसा क्लब है जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और रजनीकांत जैसे एक्टर्स की फिल्में भी कभी शामिल नहीं हो पाईं।
पुष्पा 2 पहले ही बाहुबली 2 (1030.42 करोड़) से ज्यादा कमाई कर इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी थी। यानी नंबर वन बनने के बाद भी पुष्पा 2 इस रिकॉर्ड को वहां तक पहुंचा रही है जिसे आने वाले सालों में तोड़ना भी मुश्किल होने वाला है।
सलमान खान-शाहरुख खान शामिल हो सकते हैं 1200 करोड़ी क्लब में?
इस साल सलमान खान की सिकंदर और शाहरुख खान की किंग आनी हैं। ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि इन दोनों स्टार्स का स्टारडम इनकी फिल्मों को इस क्लब में शामिल कर सकता है। हालांकि, ये तो भविष्य बताएगा कि कब कोई दूसरी भारतीय फिल्म इस क्लब में शामिल होगी।
पुष्पा 2 की स्टार कास्ट और बजट
पुष्पा 2 को डायरेक्टर सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं। इसके अलावा, मलयालम फिल्मों के बड़े स्टार फहाद फासिल भी फिल्म में अहम रोल में दिखे हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

