खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 3 नक्सलियों 1. मड़कम जोगा पिता स्व. भीमा (मेट्टागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष) निवासी मरकनगुड़ा बड़ापारा थाना पामेड़, बीजापुर 2. माड़वी हिड़मा पिता स्व. हुंगा (दुलेड़ आरपीसी मिलिशिया इनचीफ) निवासी ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुफा सुकमा एवं 3. अवलम/सलवम देवा पिता स्व. मंगडू उर्फ जुम्मा (जोनागुड़ा आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष) निवासी जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा ने आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में भास्कर भट्टाचार्य, उप कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, एवं निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत प्रभारी नक्सल सेल सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सल मड़कम जोगा पिता स्व. भीमा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 2 री वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली माड़वी हिड़मा पिता हुंगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल टीम एवं नक्सली अवलम देवा पिता मंगड़ू को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में विशेष आसूचना शाखा सुकमा के कार्मिकों का याेगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

