नई दिल्ली। शराब की एक-एक घूंट आपको कैंसर का मरीज बना सकती है। अमेरिका के सर्जन जनरल ने इसे लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सलाह दी है कि सिगरेट के पैकेट की तरह शराब की बोतलों पर भी कैंसर की चेतावनी दी जानी चाहिए। शोधकर्ताओं का कहना है कि शराब में एथनॉल होता है, जो शरीर में जाकर एसिटाल्डिहाइड में बदल जाता है। इस केमिकल से DNA को नुकसान पहुंच सकता है, जो कैंसर को बढ़ावा दे सकता है।
इतना ही नहीं शराब पीने से कई अन्य गंभीर नुकसान भी हैं। हाल ही में आई अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च (AACR) की कैंसर प्रोग्रेस रिपोर्ट 2024 में भी बताया गयाकि कैंसर के हर तरह के मामलों में 5% से ज्यादा मामले तो शराब से ही जुड़े हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, शरीब पीने से 6 तरह के कैंसर हो सकते हैं। इसलिए तुरंत शराब पीना बंद कर देनाचाहिए।
शराब पीने से कौन-कौन से कैंसर हो सकते हैं
मुंह का कैंसर
गले का कैंसर
लिवर का कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर
कोलन कैंसर
रेक्टल कैंसर
शराब पीना कितना खतरनाक
अमेरिकी कैंसर सोसाइटी के मुताबिक, रोजाना शराब पीने वालों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा होता है।
शराब की कम मात्रा भी शरीर पर निगेटिव असर ही डालती है। ‘मॉडरेट ड्रिंकिंग’ भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है और इसका असर डीएनए पर हो सकता है। सर्जन जनरल ने इसे लेकर सभी शराब बनाने वाली कंपनियों से अपील की है कि वे अपने प्रोडक्ट्स पर साफतौर सेहत से जुड़ी चेतावनीदें, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि शराब पीने से कैंसर हो सकता है।
भारत के लिए कितना खतरा
एक्सपर्टस के अनुसार, भारत जैसे देशों में शराब का सेवन तेजी से बढ़ रहा है, जो आने वाले समय में खतरनाक है सकता है। शराब की बोतले पर चेतावनी देने का काफी हद तक असर देखने को मिल सकता है। मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में 10 से 75 साल की उम्र के करीब 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते हैं। इनमें से 5।7 करोड़ से ज्यादा लोग तो इसकेआदी हैं।
शराब का सेहत पर कितना असर
1. उल्टी या हैंगओवर हो सकता है
2. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है
3. हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम
4. लंग्स इन्फेक्शन का खतरा, लंग्स डैमेज हो सकते हैं
5. लिवर में सूजन आ सकती है, अल्कोहलिक हेपेटाइटिस का खतरा
6. गैस्ट्राइटिस, पेट में सूजन या कैंसर का रिस्क
7. डिप्रेशन, एंग्जाइटी, अनिद्रा जैसी समस्याएं
8. शरीर और स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है, जिससे ब्लड वेसल्स फैल सकते हैं।
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

