नई दिल्ली। आज भी लोग गंभीर बीमारियों में आयुर्वेदिक औषधियों का सहारा लेते हैं। क्योंकि आयुर्वेद में हर उस मर्ज का इलाज है। ऐसी ही एक औषधि शहद और काली मिर्च है, जो हमारी सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है जिसके इस्तेमाल से शरीर के कई सारे रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
आज के समय में लोगों को तमाम तरह की बीमारी हो जाती हैं, जिसको ठीक करने के लिए महंगी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि फायदा काफी कम लोगों को ही मिल पाता है। ऐसे में हम उन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कई सालों से चले आ रहे हैं। आज हम आपको शहद और काली मिर्च के फायदों के बारे में बता रहे हैं। शहद के साथ अगर आप काली मिर्च खाते हैं, तो यह आपको कई तरह के फायदे देगा और आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलायेगा।
बाराबंकी जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया शहद काली मिर्च का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि शहद में भरपूर मात्रा में विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। वहीं, काली मिर्च और शहद में एंटी ऑक्सीडेंट्स एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। शहद काली मिर्च क़े सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
यह मिश्रण न केवल आंतरिक रूप से बल्कि त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। शहद और काली मिर्च का सेवन त्वचा की चमक बढ़ाता है और मुहांसों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, जबकि काली मिर्च त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
शहद और काली मिर्च दोनों ही शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट्स हैं, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। शहद में नेचुरल शुगर और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जबकि काली मिर्च में विटामिन सी और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप काली मिर्च का पाउडर और शहद मिलाकर सेवन करना शुरू कर दें। इसका असर बहुत कम समय में आपके शरीर पर देखने को मिलेगा। नियमित रूप से सही मात्रा में काली मिर्च और शहद मिलाकर खाने से कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
अगर आपका गला अक्सर खराब रहता है और खराश की दिक्कत रहती है, तो आप रोजाना शहद में काली मिर्च मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपके गले की हर समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, अगर आपके शरीर में किसी भी तरह की सूजन की दिक्कत है तो भी आप शहद के साथ काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर की सूजन कम होने में मदद मिलती है।
अगर आपको सर्दी खांसी है तो शहद और काली मिर्च का सेवन करें। इससे जुकाम-खांसी की समस्या दूर हो जाएगी। शहद और काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। जिससे जुकाम खांसी में काफी आराम मिलता है। खासतौर से जिन्हें सीने में जकड़न हो रखी है या लगातार खांसी आ रही है। उन्हें शहद और काली मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

