खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के गीदम रोड़ स्थित तीन शोरूम महिंद्रा, मारुति व टोयोटा को चोरों ने एक ही रात में निशाना बनाते हुए वहां से 7 लाखों रुपये नगद पार कर दिया। जिस समय चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय सुरक्षाकर्मी आराम से सोते रहे और चोरों ने अपना काम खत्म कर आसानी से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी सुबह लगी, जब शोरूम के कर्मचारी आये, इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस माैके पर पंहुचकर शोरूम के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला रही है, सीसीटीव्ही देखने से ऐसा प्रतीक हो रहा है कि चोर स्थानीय ना होकर बाहर के बताए जा रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गीदम रोड़ स्थित महिंद्रा शोरूम, मारुति शोरूम व टोयोटा शोरूम में बीती साेमवार रात एक साथ करीब 7 से 8 चोराें ने चाेरी की इस वारदात काे अंजाम दिया है। चोरों ने बड़ी आसानी से शोरूम के अंदर प्रवेश करते हुए गल्ले को ही निशाना बनाया और गल्ले में रखा नगद लेकर फरार हो गए। चोरों ने इस घटना को इतनी आसानी से अंजाम दिया कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नही लगी। इस मामले में एक बात काफी अजीब थी जिसमें देखा गया कि चोर शोरूम में घुसते साथ ही इधर उधर ना जाकर सीधे कैश रखे रूम में जाते और कैश लेकर निकल जाते थे। इस घटना में एक बड़ी लापरवाही यह देखने को मिली कि चोर जिस समय इस घटना को अंजाम देने के लिए आये थे, उस समय शोरूम का मैन गेट बंद नही था, जिसकी वजह से चोर आसानी से शोरूम में आ सके।
इस घटना में एक बात यह भी सामने आई, कि चोरों ने 10 मिनट में केवल शोरूम आने के बाद सीधा कैश रूम में जाते और पैसे लेकर फरार हो जाते, इन तीनो घटना के सीसीटीवी फुटेज में चोर ने 7 लाख के अंदर कैश चोरी कर फरार हो गए, चोरों ने जिस समय इस घटना को अंजाम दिया। चोरों को कैसे पता चला कि कैश किस जगह के किस रूम में रखा हुआ है, इस मामले में संदिग्ध जानकार ही लग रहा है, नही तो बिना शोरूम आये चोरों को कैश कहा रखा है यह कैसे पता चला?
Trending
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

