खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जनपद पंचायत मुंगेली में आमलोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण किया गया। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। जनपद पंचायत कार्यालय पहुुंचे लोगों ने जनमन पत्रिका प्राप्त कर कहा कि इसमें शासन की नई-नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। उन्होंने पत्रिका को उपयोगी बताया और अन्य लोगों को भी पठन के लिए प्रेरित करने की बात कही।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार द्वारा आमलोगों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं, जिसकी जानकारी आमलोगों को इन्हीं पत्रिकाओं के माध्यम से मिलती है। इस पुस्तिका में शासन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी गई है। इसे पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, बल्कि पी.एस.सी.,व्यापम जैसी राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण साबित होगी।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

