खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ानार के विद्यार्थी और शिक्षक नारायणपुर विधायक व मंत्री केदार कश्यप के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने मंत्रालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को अपने हाथों से बनाई लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की। मुख्यमंत्री ने कार्यालय में स्थित मेज पर नाम पट्टिका को तत्काल लगवाया साथ ही सचिवालय में उन्होंने सभी मंत्रियों से भी अपने चैंबर में लगवाने को कहा और सभी छात्रों का परिचय करवाया तथा उनकी कला की प्रशंसा की।
जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पता चला कि छात्रों ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह सीखा है, तो वे बहुत खुश हुए और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही उद्देश्य था, कि विद्यार्थी न केवल पढ़ाई करें बल्कि रुचि के कामों में भी पारंगत हों। शिक्षा को रुचिकर बनाने कला संस्कृति को सहेजने के साथ रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से साकार हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस लगन से बच्चे बस्तर की अद्भुत कला को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है। बच्चों की शिक्षा और नई चीजें सीखने का जज्बा बस्तर की प्रगति का मार्ग प्रसस्त करेगा। विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को काष्ठ पर उकेरी पोट्रेट और संविधान की उद्देशिका भेंट की।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

