खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वेदमाता गायत्री महाविद्यालय कंगोली का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर होंगे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के महामंत्री उच्च शिक्षा नरेंद्र कुमार तनेजा, वन मंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, सरस्वती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर जुड़ावन सिंह होंगे। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य और कार्यक्रम के संयोजक ईश्वर प्रसाद तिवारी ने दी। इसके साथ ही
2 जनवरी को बस्तर जिला पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हाेंगे। उक्त जानकारी नवनिर्वाचित बस्तर जिला पत्रकार संघ केअध्यक्ष मनीष गुप्ता ने देते हुए बताया कि स्थानीय टाउन हॉल में प्रस्तावित शपथ ग्रहण कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों हेतु आज मंगलवार काे पत्रकार भवन में आवश्यक बैठक रखी गई थी। जिसमें शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए समितियाें का गठन किया गया। कार्ड वितरण समिति की जिम्मेदारी निरंजन दास संतोष राव,रविराज पटनायक,सुभाष रतन पाल,चंद्रहास वैष्णव काे साैंपा गया है। सभागार व्यवस्था हेतु समीर सेन, नरसिंह पांडे, महेंद्र महापात्र, करमजीत कौर, सुलोचना फुंदें, राज नायडू, हरजीत सिंह, माही सोनी, सुमीत सैंगर काे साैपा गया है। नाश्ता प्रबंधन हेतु आकाश मिश्रा, प्रकाश रावल, बादशाह खान, मनीष गढ़पाले, स्वरूप राज दास, बासाकी ठाकुर काे साैपा गया है। मंच संचालन संतोष सिंह,सुब्बा राव काे दायित्व साैंपा गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

