छग. शासन का पर्यटन विभाग उदासीन, पुलिस व यातायात पुलिस से बेहद नाराज हैं पर्यटक
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आज इस वर्ष का अंतिम दिन 31 दिसंबर 2024 है। वर्ष 2024 के अंतिम दिन बस्तर के र्पयटन स्थलाें पर केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से भी पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ पंहुची है। तीरथगढ़, चित्रकोट जल प्रपात सहित दंतेश्वरी मंदिर में तो भीड़ है ही, लेकिन हाल ही में खुले देश के पहले वन मंदिर को देखने के लिए बाहरी एवं स्थानिय लगभग 2 हजार पर्यटक राेजाना यहां पहुंच रहे हैं। आज भी इन सभी र्पयटक स्थलाें पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। लगभग 18 एकड़ में बने इस वन मंदिर में 7 तरह के अलग-अलग थीम देखने प्रति दिन आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना के भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। अब वन विभाग ने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए 10 रुपए का टिकट भी निर्धारित कर दिया है। पिछले सप्ताहभर के अंदर ही कांगेर वैली नेशनल पार्क में स्थित तीरथगढ़, कोटमसर और धुड़मारास सहित आस-पास के र्पयटक स्थलाें में ही 1 लाख से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। वहीं चित्रकोट में भी प्रति दिन 5 से 6 हजार पर्यटक आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष बस्तर पंहुचने वाले पर्यटकों की संख्या इस कदर बढ़ी है कि पिछले सप्ताहभर से दंतेवाड़ा में होटलें लगातार बुक चल रही है। यहां तक की धर्मशाला में भी ठहरने की जगह नहीं मिल पा रही है। कुछ होटल संचालकों ने कमरों में टेंट वालों से अतिरिक्त गद्दा लेकर लगाना पड़ रहा है। बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 35 से ज्यादा छोटे बड़े होटल हैं, इसके साथ ही 4 रिसॉर्ट भी खुले हैं। वर्ष के अंतिम सप्ताह और जनवरी महिने में ज्यादातर होटल बुक रहते हैं। इनमें शहर के बीच स्थित अधिकांश होटल बुक हैं। यहां 800 रुपए से लेकर 6 हजार तक के रूम उपलब्ध हैं। इधर दंतेवाड़ा शहर में 4 और गीदम में कुल 5 होटल हैं। फिलहाल ये सारे बुक हैं। यहां भी 1000 से लेकर 2000 तक के रूम उपलब्ध हैं।
उल्लेखनिय है कि बस्तर संभाग समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध 39,117 वर्ग किमी के भौगोलिक क्षेत्र में विस्तारित छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा भू-भाग हाेने के साथ ही महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश तीन राज्य की सीमा से जुड़ा हुआ है, भाैगाेलिक दृष्टिकाेण से र्पयटकाें की आसान पंहुच हाेने से यहां प्रति वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आना पंसंद करते हैं, बावजूद इसके छग. शासन का पर्यटन विभाग इस दिशा में उदासीन है, बस्तर की वन संपदा की प्रकृतिक सुंदरता ही राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर काे र्पयटन के नक्से पर शिखर पर पंहुचा सकता है, जिससे छत्तीसगढ़ काे राजस्व का लाभ ताे हाेगा ही यह बस्तर के विकास में मील का पत्थर साबित हाे सकता है, बवजूद इसके बस्तर काे छत्तीसगढ़ का पर्यटन विभाग पर्यटकाें की सुविधा के लिए कुछ भी करना नही चाहता।यह भी विदित हाे कि पर्यटन के अपार संभावनाओं काे अपनें में समेटे बस्तर के पर्यटक स्थल पर्यटकाें काे बरबस अपनी ओर अकर्षित करत हैं, जिसके परिणम स्वरूप इन दिनाें अन्य प्रदेश से बस्तर में पंहुच रहे पर्यटकाें की सबसे बड़ी मुसीबत जगह-जगह तैनात पुलिस एवं यातायात पुलिस जांच के नाम पर पर्यटकाें से वसूली में जुटी हुई है, जिससे पर्यटक बेहद नाराज हैं, लेकिन पर्यटक अपनी पीड़ा किसी काे बताने की स्थित में नही है, इस दिशा में विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

