खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के पुलिस चौकी नानगुर अंर्तगत जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बोदल में आज साेमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामला धर्मांतरित महिला के शव के दफन को लेकर हुआ हैl हिंदू ग्रामीणों का कहना था कि मृत महिला ईसाई धर्म को मानने वाली थी। जिसने गांव की रीति रिवाज रूडी परम्परा को त्याग चुकी थी। इसलिए शव को ईसाई कब्रिस्तान में दफनाने को कहा गया। लेकिन ईसाई समुदाय के आक्रोशित लोगों द्वारा अभद्र भाषाओं का उपयोग कर लाठी डंडों से गांव के सरपंच के साथ मारपीट किया गया, साथ ही हिंदू समुदाय पर भी हमला कर मारपीट किया गया।
मामला को शांत करने पहुंची पुलिस के जवानाें पर भी हमला का प्रयास किया गया। घायल लोगो को उप स्वास्थ्य केंद्र नानगूर में भर्ती कराया गया, जहां पर प्रथमिक उपचार के बाद मेकाॅज डिमरापाल अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं, घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारीगण तुरंत घायल ग्रामीणों को मिलने मेकाॅज पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। वहीं पुलिस टकराव की स्थिति न बने एवं शांति बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

