खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में डीएमएफ निधि पर सरकार ने रोक लगा दी है, जिसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डीएमएफ निधि की जारी करने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में डीएमएफ निधि को लेकर कहा गया है कि बीजापुर जिले को मिलने वाले डीएमएफ राशि से शिक्षा,स्वास्थ्य एंव अन्य विकास कार्यों में इस राशि का उपयोग प्रशासन करता है। लेकिन सरकार ने किन्ही कारणों से डीएमएफ की राशि पर रोक लगा दी है।
जिसके बाद से बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग में असका बुरा असर पड़ा है। यहां कार्यरत डॉक्टर,नर्स एंव अन्य कर्मचारियों को वेतन इसी निधि से दिया जाता है। लंबे समय से वेतन नही मिलने के चलते डॉक्टर नौकरी छोड़कर जाने लगे हैं। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षादूत के रूप में कार्यरत शिक्षक भी वेतन नही मिलने के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उक्त समस्याओं को ध्यान में रखते डीएमएफ निधि जारी करने की मांग किया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष मुदलियार ने कहा कि तमाम समस्याओं का निराकरण जल्द होगा। चूंकि प्रदेश में विष्णु की सुशासन सरकार है, सभी वर्ग का ध्यान देनी वाली भाजपा की सरकार है,इस समस्या का समाधान अविलंब करेगी ऐसा विश्वास है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

