खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत जिला मुख्यालय के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के मामले पर विवेचना के दाैरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटर साइकिल जब्त किया है, पुलिस ने आरोपियों को रिमांड में लेते हुए पूछताछ कर रही है।
थाना काेतवाली के टीआई शिवानंद सिंह ने बताया कि शहर के सबसे व्यस्त इलाके जिनमे संजय बाजार, गोल बाजार, अनुपमा चौक व अन्य इलाके से लगातार मोटर साइकिल चोरी की घटना सामने आ रही थी, पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को बकावंड क्षेत्र के ग्राम बोरीगांव में चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली, सूचना पर पुलिस की टीम बकावंड में दबिश देकर आरोपी जगदीश जोशी के पास से 9 मोटर साइकिल व 1 स्कूटी को बरामद कर उसके साथी गुड्डू सागर काेे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हाेने बताया कि जिन गाड़ियों के चोरी होने की शिकायत दर्ज किया गया था उनके अलावा अन्य वाहनों की चोरी के मामले दर्ज नही हुए थे, उसे भी पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले को लेकर आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

