खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के लागू वाटिका में स्वरागिनी संस्था द्वारा 28 दिसंबर को शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संगीत संध्या का आयोजन संध्या 6 बजे से किया जा रहा है। जिसमें देश के ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीत के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रसिद्ध सितार वादक शुभ्रनिल सरकार अपनी प्रस्तुति देंगे। शुभ्रनिल सरकार के साथ इस कार्यक्रम में तबले पर संगत करेंगे पुणे के प्रसिद्ध तबला वादक दिपिन दास, जो फर्रुखाबाद घराने से हैं।
इसके अतिरिक्त, बनारस घराने के प्रवीण मिश्रा अपनी गायकी से कार्यक्रम को और भी सुरमयी बनाएंगे। शुभ्रनिल ने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की और स्वर्ण पदक विजेता रहे। शुभ्रनिल सरकार ने भारत, अमेरिका, यूरोप, मैक्सिको और दक्षिण-पूर्व एशिया में कई संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी है। आयोजक संस्था स्वरागिनी ने बस्तर के सभी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे इस सुरमयी शास्त्रीय संगीत संध्या का हिस्सा बनें और शास्त्रीय संगीत का आनंद लें। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा और इसमें प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

