खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिला मुख्यालय नगर पालिका के फॉरेस्ट कॉलोनी के अंतिम छोर पर स्थित डिपो पारा के लगभग 30-35 परिवारों के लिए सुगम सड़क सपना बनकर रह गया है। यहां के निवासियों को पिछले 10 वर्षों से पक्की सड़क की आवश्यकता है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि वे रोजमर्रा की जिंदगी के लिए इस कच्ची पगडंडी से गुजरते हैं, लेकिन यदि किसी को मेडिकल इमरजेंसी होती है, तो अस्पताल तक पहुंचने में बहुत परेशानी होती है। शीतकालीन सत्र में स्कूल भी सुचारू रूप से नहीं चल रहे हैं, और स्कूल बसों को भी यहां तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती है।
डिपो पारा तक पहुंचने के लिए एक ही रास्ता है, जो शमशान घाट के किनारे से होकर गुजरता है। यह रास्ता पगडंडी जैसा है, जिसे बारिश में कीचड़ के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों में किसी ने इस पगडंडी की मिट्टी खोदी और समतल किया है, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पिछले नगर पालिका चुनाव से पहले सड़क निर्माण का वादा किया गया था, लेकिन इस दिशा में स्थनिय पाषर्द, सहित पूरा नगर पालिका प्रशासन चिर निद्रा में लीन हाे गया, अब फिर से नगर पालिका चुनाव हाेने है, सड़क निर्मण बड़ा मुद्दा बनेगा संभवत: चुनाव के बाद इस सड़क की सुध नगर पालिका प्रशासन ले और डिपो पारा का सडक निर्माण हाे जावे जिससे इनकी समस्या का निदान की उम्मीद पूरी हाे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

