नई दिल्ली। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने अपने करियर का 34वां शतक लगा दिया है। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ उनका कुल 11वां और मौजूदा सीरीज में यह उनका दूसरा शतक है। उन्होंने पारी के 101वें ओवर में नितीश कुमार रेड्डी की गेंद पर चौका लगाकर अपनी सेंचुरी को अंजाम दिया। इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
स्टीव स्मिथ ने मेलबर्न टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 68 रन बना लिए थे और दूसरे दिन उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की खूब कुटाई की। उन्होंने दूसरे दिन तेजी से रन बनाए और 167 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार किया। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। बता दें कि मेलबर्न के मैदान में स्मिथ का भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 192 रन है, जो उन्होंने साल 2014 में बनाया था। वहीं स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची के टॉप-10 में आ गए हैं।
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब स्टीव स्मिथ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब टीम इंडिया के खिलाफ 11 शतक हैं, उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम था जिन्होंने भारत के खिलाफ 10 शतक लगाए हैं। उनके अलावा रिकी पोंटिंग, गैरी सोबर्स और विवियन रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ 8-8 शतकीय पारी खेली थीं।
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में स्मिथ अब सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने और यूनुस खान की बराबरी कर ली है। इन सभी दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में 34 शतकीय पारी खेली थीं। अंतर्राष्ट्रीय करियर में यह स्मिथ का 46वां शतक भी है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

