खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के दक्षिण बूझअमाड़ में 12 दिसंबर 2024 को कालाहाजा इलाके में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सलियाें के शव के साथ 303 राइफल बरामद की है, उक्त 303 राइफल 33 साल पहले वर्ष 1991 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने जवानों पर लैंडमाइंस विस्फोट कर लूटी थी। इस हमले में 10 जवान शहीद हुए थे जबकि 12 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1991 में गढ़चिरौली के तुमारगुंडा में नक्सलियों ने लैंडमाइंस विस्फोट करने के बाद जवानों को एंबुश में भी फंसाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें 10 जवानों ने अपनी शहादत दी थी, वहीं 12 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। मौके से नक्सलियों ने जवानों की कुल 18 नग 303 राइफल लूट ली थी। वहीं 12 दिसंबर 2024 को दक्षिण अबूझमाड़ के कालाहाजा इलाके में जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सली संगठन के एसजेडसीएम सहित 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से 303 एवं अन्य हथियार बरामद किए थे। जिसके बाद नारायणपुर पुलिस हथियारों की हिस्ट्री खंगाल रही थी। जिसमें से 303 राइफल जिसका बट नंबर 22676 और बॉडी नंबर 440 महाराष्ट्र गढ़चिरौली थाना भामरागढ़ का होना पाया गया है। जिसके बाद पुलिस काे पता चला कि वर्ष 1991 में नक्सलियों ने लैंडमाइंस विस्फोट कर जवानों से लूटी गई थी।
नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इस मुठभेड़ में जवानों ने कुल 7 नक्सलियों को मार गिराया था। जिसमें एक पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मौके से 2 नग 303 राइफल बरामद हुई थी, जिसमें एक राइफल वर्ष 1991 में जवानों से लूटी हुई थी। बाकी हथियारों की भी पहचान की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

