खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम सेमरा के डोंगरीगुड़ा पारा में एक ही परिवार के 7 धर्मांतरित शिवराम नाग, सोनमती नाग, सुकदेई, सुष्मिता, सिद्धी, स्नेहा, कृतिका जो अपने मूल धर्म से भटक कर दूसरे सम्प्रदाय में चले गए थे वे पुनः अपने हिन्दू धर्म में वापस आने का फैसला लिया है। घर वापसी समारोह में माहरा समाज की मुख्य भूमिका रही जिसमें स्थानीय बजरंग दल के पदाधिकारी और समाज के सदस्य उपस्थित थे।
समारोह में धर्मांतरित लोगों ने अपने पूर्वजों के धर्म में वापस आने की घोषणा की और अपने नए जीवन की शुरुआत की। परिवार के मुखिया ने कहा कि घर वापसी हमारे लिए एक नए युग की शुरुआत है। हम अपने पूर्वजों के धर्म में वापस आने के लिए उत्साहित हैं और समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह जानकारी आज गुरूवार काे माहरा समाज के संरक्षक व विहीप के उपाध्यक्ष परम चालकी ने दी।
घर वापसी कार्यक्रम में माहरा समाज से धबलू, सम्पत, गुरुबंधु, धनुर्जय, तुला, गंगा भवानी, भागिरथी, लक्ष्मण, सोमारु, रनदेव, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल से मुन्ना बजरंगी, विवेक शुक्ला, विक्रम ठाकुर, तमिश नायडू, अभिषेक साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

