खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर में इंद्रावती नदी के सातधार जल प्रपात में एक 13 वर्ष का नाबालिग यश कुमार साहू निवसी धमतरी डूब गया है। गोताखोरों की टीम उसे ढूंढ रही है। अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यहां आया हुआ था, वहीं नहाने के दौरान हादसा हुआ है। जिस जगह नाबालिग डूबा है वहां इंद्रावती नदी के पानी से ही जल प्रपात बना है। फिलहाल पानी का बहाव कम है, लेकिन गहराई ज्यादा है। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग यश कुमार साहू आज गुरुवार की सुबह दोस्तों के साथ 7 बजे बारसूर सातधार जल प्रपात पहुंचा था। जहां सभी नहाने के लिए पानी मे उतरे, जिसके बाद नाबालिग एका-एक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसे ढूंढने का प्रयास की गया लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद उसके साथ आए लोग पास में ही स्थित सीआरपीएफ 195 बटालियन के कैंप पहुंचकर डूबने की जानकारी दी गई। सूचन पर सीआरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही गोताखोरों को भी बुलाया गया।
दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि नाबालिग के डूबने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है, तलाश जारी है। उसके साथ आए लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

