खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्ण जयंती के अवसर पर अटल परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम बीजापुर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वर्चुअल प्रसारण हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित अटल चौक पर साफ-सफाई, रंग, रोगन की गई। सांस्कृतिक भवन में आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्व अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र में माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया। स्व अटल बिहारी बाजपेयी के छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सहित राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की याद किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पार्षद नंदकिशोर राना, पार्षद संजय गुप्ता, तहसीलदार दुकालू राम ध्रुव सीएमओ पॉल दास, वरिष्ठ नागरिक जी वेंकट, संजय लुक्कड़ सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

