खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार चिराग परियोजना अंतर्गत विकासखण्ड मुंगेली के उद्यानिकी मित्रों का शासकीय उद्यान रोपणी में 05 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में न्यूट्रीशन, सपोर्टिव एंड रिसिलिएंट हॉर्टिकल्चर के संबंध में विस्तार से बताया गया। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा पोषण बाड़ी, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, नर्सरी प्रबंधन, बीजोपचार, मृदा परिक्षण व उद्यानिकी फसलों के साथ-साथ चिराग योजनांतर्गत चलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के प्रारंभ में सभी उद्यानिकी मित्रों को प्रशिक्षण संबंधी साहित्य एवं डायरी, पैन आदि प्रदाय किया गया।
इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान भगवती साहू, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रमिला जोगी एवं नेहा लहरे, उद्यान अधीक्षक एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

