युवक- युवतियों सहित परिवारों को स्वास्थ्य, पढ़ाई, व्यापार, नौकरी के साथ-साथ निशुल्क कानूनी हेल्प करेगा छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की एक आवश्यक बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में सिक्ख समाज के सभी जरूरतमंद युवक -यूतियों, बच्चों – बुजुर्गों सहित जरूरतमंद परिवारों को जिन्हें जिस तरह की भी सहायता की आवश्यकता है वह छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज से संपर्क करें।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज जरूरतमंद सभी सिक्खों की आवश्यकताओं जरूरतों को पूरा करेगा, उन्हें पग – पग पर हर तरह की मदद करेगा, समाज के युवक- युवतियों सहित परिवारों को स्वास्थ्य, पढ़ाई, व्यापार, नौकरी के साथ-साथ कानूनी हेल्प भी करेगा। बच्चों को सिक्ख इतिहास, गुरुओं के बलिदान की भी जानकारी देकर देश धर्म सहित देश प्रेम के प्रति जागरूक करेगा। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों से आग्रह किया है कि उनके दुख परेशानियों और बच्चों के भविष्य के लिए समाज हमेशा तत्पर रहेगा, किसी भी परेशानी, आवश्यकता के लिए जरूरतमंद 9301094242 – Email : sukhbir94242@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा साइबर क्राइम पर नियंत्रण पाने व सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए राजधानी के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाने, मोबाइल के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देकर जागरूक करने कैंप लगाए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राएं इसकी जानकारी अपने माता-पिता, रिश्तेदारों, पड़ोसियों के साथ-साथ अपने जान पहचान वालों, मोहल्ले के दुकानदारों, सब्जी वालों को भी देकर उन्हें साइबर ठगी से बचाने, दुर्धटनाओं से बचने में सहयोगी बनने की भूमिका के लिए तैयार करेगा।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा, इंदरवीर सिंह कोहली, कुलदीप सिंह मोंगा, आतम सिंह मक्कड़, बलविंदर सिंह सैनी, सुखदेव सिंह मेहरा, जसपाल सिंह नागर, सनी नागर के अलावा समाज के महान कीर्तनकार बाज सिंह, ज्ञानी बलविंदर सिंह उपस्थित रहे।

